नेहरू युवा केंद्र भोजपुर के तत्वाधान में स्वयंसेवी संस्था ” जन विकास क्रांति ” द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में किया गया जिसका उद्घाटन प्रमोद कुमार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भोजपुर एवं पुरस्कार वितरण श्री राकेश रंजन श्रम अधीक्षक भोजपुर ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ रणविजय कुमार सिंह विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं प्रोफेसर कन्हैया सिंह खेल विभाग जैन कॉलेज आरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्यवक विनोद पाण्डेय एवं संचालन जन विकास क्रांति के महासचिव हिमराज सिंह ने किया।
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में उदवंतनगर प्रखंड को हराकर आरा ने कप पर कब्जा जमाया, वॉलीबॉल में जगदीशपुर की टीम को हराते हुए आरा की टीम ने कप पर कब्जा जमाया, फुटबॉल में आरा की टीम को जबरदस्त टक्कर देते हुए चरपोखरी की टीम पर जीत दर्ज किया।
वहीं 100 मीटर की दौड़ में शुभम कुमार जगदीशपुर प्रथम ,धीरज कुमार सहार द्वितीय , पिंटू कुमार चरपोखरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में शुभम कुमार जगदीशपुर प्रथम, धीरज कुमार सहार द्वितीय, अमित कुमार तरारी तृतीय स्थान प्राप्त किया 400 मीटर की दौड़ में सुनील कुमार तिवारी ने प्रथम विकास कुमार जगदीशपुर द्वितीय और अभिमन्यु कुमार आरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में सहार के सूरज कुमार ने प्रथम स्थान जगदीशपुर के मोहम्मद निहाल द्वितीय स्थान और आरा के मनजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में सहार के अमित कुमार प्रथम और अभिमन्यु कुमार जगदीशपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सूरज कुमार सहार प्रथम और वेद प्रकाश मौर्य जगदीशपुर के द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कमल सिंह, मनोज कुमार सिंह ,मो शाहिद ,हैप्पी सिंह ,अमन कुमार ठाकुर ,आशुतोष कुमार ,सोनू कुमार थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश कुमार, रितेश कुमार, पप्पू कुमार ,मनजीत कुमार, सोनू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।